– शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक को आधी रात रास्ते में रोककर पुलिस आरक्षक ने की थी मारपीट
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना अंतर्गत एक युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पुलिसकर्मी आरक्षक (कांस्टेबल) को सस्पेंड कर जांच के आदेश जारी कर दिए है। इधर पुलिसकर्मी की प्रताड़ना से युवक की खुदकुशी करने का मामला काफी गरमाया हुआ है। समाचार लिखे जाने तक नाराज परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है।
एडिशनल एसपी राकेश खाका ने प्रारंभिक रूप से जानकारी के मुताबिक बताया कि 25 जनवरी की देर रात करीब 1.10 मिनट पर ग्राम छावनी झोड़िया निवासी गणेश (22) पिता छगनलाल मईडा घर जा रहा था। वह किसी शादी में हिस्सा लेकर साथियों के साथ बाइक से घर जा रहा था इस दौरान पेट्रोलिंग कर रही डायल-100 ने उसे रोका। डायल-100 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शफीउल्ला खान ने गणेश से चर्चा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद पुलिसकर्मी की मारपीट का शिकार युवक 26 जनवरी को थाने भी पहुंचा। गणेश मईडा ने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी देकर मारपीट करने का कारण भी पूछा। इस दौरान उससे कहा कि अभी तो हम और मारेंगे। इससे क्षुब्ध और परेशान होकर गणेश अपने घर पहुंचा और शनिवार सुबह फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजन और मित्रों को मिली तो वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच थाने का घेराव कर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। एडिशनल एसपी खाका ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आरक्षक शफीउल्ला को सस्पेंड कर दिया है। आगामी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



Good khabar
THANKS…
🙏
🙏