– मनाया आयकर महासंघ का स्थापना समारोह
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आयकर महासंघ के 72वे स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शहर की विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथियों ने शुभ कामनाएं प्रेषित की। सर्व प्रथम ध्वजारोहण कर हम होंगे कामयाब गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को पोस्टल एम्प्लॉय यूनियन के आईएल पुरोहित, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉय यूनियन के महामंत्री मनोहर बारोठ, सीटू के एमएल नागावत, एवम श्रम संगठन संयुक्त समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सम्बोधित किया। सभी साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवम् वर्तमान केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी का विरोध करते हुए कहा कि इसी तारतम्य में आगामी 16 फरवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन नारेबाजी की जाएगी। आयकर महासंघ के सचिव वीरेंद्र चारण ने बताया कि 72वें स्थापना पर परंपरा अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह सोलंकी, रणजीत सिंह राठौर, अभिषेक जैन सहित आयकर महासंघ के साथी उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


