23.2 C
Ratlām

Ratlam News : रोजा खोल घर से बाहर निकले मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर में जगह-जगह नौचा

Ratlam News : रोजा खोल घर से बाहर निकले मासूम पर कुत्तों का हमला, शरीर में जगह-जगह नौचा

– कुत्तों के बधियाकरण सिर्फ दस्तावेजों में सिमटे, एनजीओ को लाखों रुपए का भुगतान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। रतलाम (Ratlam) में कुत्तों के झूंड ने रोजा खोलकर घर से बाहर निकले 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को 6 से 7 जगह काटा गया। राहगीरों व आसपास के लोगों ने समय रहते बच्चे को कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया, नहीं तो एक बार फिर बड़ी घटना घटती। हैरानी की बात है कि जिम्मेदार कुत्तों के बधियाकरण के दावे भर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसी माह बच्ची पर हमला करने के बाद मानव अधिकार आयोग ने रतलाम (Ratlam)  निगम को नोटिस दिया, लेकिन जिम्मेदारों में इसका असर देखने को नहीं मिला। 

रतलाम (Ratlam) के कुरैशी मंडी में रहने वाले फरान पिता फैयाज को कुत्तों ने निशाना बनाया। घटना गुरुवार देर शाम की है। फरान रोजा खोलकर शाम को घर के बाहर खेलने निकला था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने मिलकर हमला कर दिया। हाथ, पैर, पीठे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में 6 से 7 जगह काट कर घायल कर दिया। परिवारजन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन छोटे बच्चों को काटने की घटनाएं हो रही है। फिर भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी नगर निगम की अनदेखी के कारण जमकर नाराजी जताई।

दूसरी बड़ी और गंभीर घटना

हाल ही में रतलाम (Ratlam) के अलकापुरी निवासी 15 साल की दिव्यांशी पिता नवीन हरारिया पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। उसे नोचने व काटने की कोशिश की गई। कुत्तों के हमले के कारण दिव्यांशी नीचे गिर गई थी। हाथ, पैर और बैक साइड में दांत के निशान लगे थे। बालिका को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया था। कुत्तों के हमले का CCTV भी सामने आया था। इसके बावजूद भी निगम के जिम्मेदार नहीं जागे। इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेकर जिम्मेदारों से जवाब मांगा था। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!