LOKSABHA ELECTION 2024 : 13 मई को रतलाम संसदीय चुनाव, भाजपा-कांग्रेस जनसंपर्क में जुटी

LOKSABHA ELECTION 2024 : 13 मई को रतलाम संसदीय चुनाव, भाजपा-कांग्रेस जनसंपर्क में जुटी

Advertisements
Advertisements

– चुनाव का रतलाम में दिखाई देने लगा रंग, जीत के लिए राजनेता लगा रहे दम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव 2024 (LOKSABHA ELECTION 2024) में रतलाम संसदीय में 13 मई 2024 को मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा के बाद रतलाम विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क शुरू किया। इधर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए रतलाम शहरी कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा के अलावा प्रचार के लिए जगह जगह पंपलेट का वितरण कर कांग्रेस की सरकार बनने पर की जाने वाली घोषणा से मतदाताओं को रूबरू कराया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भारतीय जनता पार्टी की रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा (LOKSABHA ELECTION 2024) प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम शहर में भव्य शुरुआत हुई। नाहरपुरा से शुरू हुए जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण साथ रहे। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह प्रत्याशी एवं मंत्री श्री काश्यप का शहरवासियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क जिस मार्ग से होकर गुजरा वहां भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए लोग फूल मालाएं लेकर खड़े नजर आए, तो कुछ स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क जिस मार्ग से होकर गुजरा वहां क्षेत्र के रहवासी पहले से प्रत्याशी एवं अपने चहेते नेता के स्वागत के लिए तैयार नजर आए और खासे उत्साहित भी थे। जनसंपर्क नाहरपुरा से शुरू होकर, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, नीम चौक, हरदेवलाला की पिपली, रानीजी का मंदिर होकर शहीद चौक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया के समर्थन में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा

रतलाम संसदीय लोकसभा चुनाव (LOKSABHA ELECTION 2024) को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में  नयागांव राजगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क  किया गया। क्षेत्र में चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कांग्रेस घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस गारंटी कार्ड बांटे गए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, एआईसीसी प्रभारी मनोज उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, पर्यवेक्षक वींदेश्वरी देवी, जोएब आरिफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, डॉ. दिलीप शर्मा, , अनिल गोटेचा जुगनू रश्मि सिंह, राधा प्रजापति, कमल पांचाल रोहित मीणा  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अजा मोर्चा 13 मई को भाजपा के पक्ष में कराए मतदान 

अनुसूचित जाति को कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक समझती थी, मगर मोदी ने इस वर्ग का भला सोचा और कई योजना अनुसूचित वर्ग के लिए बनाई। मोदी की यह गारंटी है कि अनुसूचित वर्ग का भला होगा। कांग्रेस गलत जानकारी फैला रही है कि मोदी जी संविधान को बदल देंगे। मोदी जी ने कभी इस वर्ग का बुरा नहीं सोचा। मध्य प्रदेश की भूमि पर संत शिरोमणि रविदास जी का मंदिर बन रहा है। रामराज्य की स्थापना, राम मंदिर का निर्माण भी मोदी के शासन काल में हुआ। हमें ताकत के साथ 13 मई को मतदान करना है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने सूक्ष्म, लुघ एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित रतलाम विधानसभा के अजा मोर्चा सम्मेलन में कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठोड़, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, जिला महामंत्री सुदीप पटेल, प्रदेश सदस्य राहुल निंदाने, नंदकिशोर तोषावड़ा, भाजपा जिला मंत्री नेहा मेहर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिलावट, हरिकिशन बोरिवाल, निर्मल मालवीय, श्रवण बोयत, धीरेंद्र महावर मंचासीन रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!