रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी का ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान 9 अगस्त – 2024 से चलेगा। रतलाम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप दोपहर 3ः30 बजे तिरंगा वितरण कर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहेगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से देशवासियों में उमंग एवं उल्लास का वातावरण बनने का जिक्र किया है। स्वाधीनता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घर-घर में देश प्रेम का भाव जगाने के उद्देश्य से तिरंगा अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता ‘‘हर घर तिरंगा’’ फहराएंगे। रतलाम में अभियान शुभारंभ के पश्चात् अन्य आयोजन भी होंगे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


