हर घर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री काश्यप बोले तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतवासी का गौरव 

हर घर तिरंगा : एमएसएमई मंत्री काश्यप बोले तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतवासी का गौरव 

– रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजादी के पर्व को उत्साह और उमंग से बनाने का आह्वान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में ’हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि राष्ट्र प्रेम की भावना से हर घर पर तिरंगा लहराए।

यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चा में कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी मंचासीन रहे। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने 11 से 15 अगस्त – 2024 तक चलने वाले अभियान की विस्तृत रूप रेखा बताते हुए कहा कि इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने के कार्य के साथ-साथ तिरंगा रैली का आयोजन, महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व स्वच्छता कार्यक्रम, विभाजन विभाषिका दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। भाजपा का लक्ष्य है कि हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के सभी 64,123 बूथों पर पहुंचे। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

मंत्री काश्यप ने बताया कि आगामी 11 से 15-2024 अगस्त तक चलने वाले इस महाअभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों के साथ महापुरूषों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

न्यूनतम 5 हजार ध्वज फहराने का लक्ष्य

मंत्री काश्यप ने बताया कि अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम जिले में विधानसभावार अभियान के तहत न्यूनतम 5 हजार ध्वज फहराने का लक्ष्य है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। भारत सरकार व प्रदेश शासन के स्तर पर भी न्यूनतम मूल्य पर ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे है।  


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!