भोपाल में मंत्री काश्यप की मीटिंग कल : प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बैठक लेंगे, दो बार हो चुकी कैंसिल

भोपाल में मंत्री काश्यप की मीटिंग कल : प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बैठक लेंगे, दो बार हो चुकी कैंसिल

Advertisements
Advertisements

– मंत्री काश्यप ने जिले के सभी अधिकारियों को मीटिंग में रहने को कहा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम विधायक और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री सहित भोपाल जिले के प्रभारी चैतन्य काश्यप 6 सितंबर-2024 को भोपाल जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभार मिलने के बाद उनकी यह पहली मीटिंग है। इसमें वे कई कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंत्री काश्यप ने जिले के सभी अधिकारियों को मीटिंग में रहने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। हालांकि, 7 दिन में दो बार उनकी मीटिंग कैंसिल भी हो चुकी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, मंत्री काश्यप जिले के सभी अधिकारियों को मीटिंग में रहने को कहा है। बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा करेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रजेंटेशन देकर जानकारी देंगे। इससे पहले 30 अगस्त-2024 और 3 सितंबर-2024 को मीटिंग होना थी, लेकिन बाद में स्थगित हो गई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एक साल बाद हो रही मीटिंग

भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद जिला प्रभारी मंत्री की मीटिंग होगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी। इसके बाद भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह 13 सितंबर-2024 को राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संभाग के सभी जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, एडीएम समेत संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!