सैलाना में 20 को किसान न्याय यात्रा : पूर्व विधायक गेहलोत के नेतृत्व में होगा आगाज, एक हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल

सैलाना में 20 को किसान न्याय यात्रा : पूर्व विधायक गेहलोत के नेतृत्व में होगा आगाज, एक हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल

Advertisements
Advertisements

– प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जिलेभर के किसान विशाल प्रदर्शन में होंगे शामिल  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर-2024 को रतलाम के सैलाना में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा में करीब एक हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को आ रही समस्याओं से प्रदेश सरकार को जगाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यब बात किसान न्याय यात्रा के जिला संयोजक एवं सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा में जिले भर के किसान शामिल होकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याएं, बढ़ती मंहगाई, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यकों से भेदभाव, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में एक यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटे का सौदा साबित हो रही खेती

पूर्व विधायक गेहलोत ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि मध्य प्रदेश समेत देशभर में किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।  सोयाबीन का भाव 10 साल पहले जो था वो मंहगाई के इस दौर में भी अभी उसी भाव में मिल रहा है। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेंहू 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 और सोयाबीन 6 हजार रुपए समर्थन मूल्य करने की मांग की जाएगी। ट्रैक्टर यात्रा जिले के सैलाना स्थित सरवन रोड से शुरू होगी। जो सैलाना नगर में से होती हुई रतलाम मार्ग स्थित गोधुलिया तालाब पर समाप्त होगी।

वादे को भूल गई है सरकार

पूर्व विधायक गेहलोत ने बताया बीजेपी ने घोषणापत्र में किसानों को 2700 रुपए गेहूं का भाव देने का वादा किया था। सरकार वादे को भूल गई है। यात्रा के माध्यम से सरकार को वादा याद दिलाया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की मंशा अनुसार किसानों को खेती लाभ का धंधा बनाने के लिए कांग्रेस देशभर में जिला स्तर पर किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक फैय्याज मसूरी आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!