दिल्ली में मुलाकात : रक्षा मंत्री राजनाथ और केन्‍द्रीय खेल मंत्री मांडविया से कैबिनेट मंत्री काश्यप की भेंट

दिल्ली में मुलाकात : रक्षा मंत्री राजनाथ और केन्‍द्रीय खेल मंत्री मांडविया से कैबिनेट मंत्री काश्यप की भेंट

Advertisements
Advertisements

रतलाम/नई दिल्ली, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से से भेंट की। मंत्री काश्यप ने रक्षा मंत्री सिंह को मध्य प्रदेश में लघु उद्योगों के विकास से संबंधित जानकारी दी एवं मध्यप्रदेश को सैन्य निर्माण सामग्री की इकाइयों के लिए उपयुक्त स्थल होने से अवगत कराया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इसी तरह मंत्री काश्यप नई दिल्‍ली में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय खेलों के विकास पर चर्चा की। खेल मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्‍वस्‍त किया कि वे खेलों के विकास में क्रीड़ा भारती का हर संभव सहयोग करेंगे। पदाधिकारियों ने मांडविया को खेलों के विकास में क्रीड़ा भारती के योगदान से अवगत कराया और बताया कि यह संस्‍था ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय खेलों को प्रोत्‍साहित करने का काम कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय कार्याध्‍यक्ष एवं मध्‍यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप के साथ क्रीड़ा भारती के अ. भा. संगठन मंत्री प्रसादजी महांकर, अ. भा. महामंत्री राज चौधरी और भानु सचदेवा शामिल थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!