रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के रिंगनोद पुलिस थाना प्रभारी रहे हरीश जेजुरकर का रविवार रात इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 5 दिन से वहां भर्ती थे। उन्हें 22 अक्टूबर की सुबह 8 बजे रिंगनोद में पैरालिसिस अटैक आया था। 28 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी जाएगी।
थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर की तबीयत बिगड़ने पर जावरा नर्सिंग होम ले गए थे। जहां से रतलाम रेफर किया था। इसके बाद परिजन इंदौर ले गए थे। वहां बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाजरत थे। वहीं रविवार रात अंतिम सांस ली। वे मूलत खंडवा के रहने वाले थे। सोमवार को वहीं अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और स्नेहीजनों में शोक की लहर है। रतलाम पुलिस लाइन में सोमवार को दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


