– सागोद रोड स्थित उद्यान में मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष ने किया स्मरण
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती शुक्रवार को रतलाम में हर्ष और उल्लास से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर गोपाल नगर, सागोद रोड स्थित उद्यान मे भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक सहित अनुज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, प्रवीण सोनी आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया है। भगवान बिरसा मुण्डा का समाज सुधारक के रूप मे अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होने जनजातीय समाज मे अंधविश्वास , जातिभेद नशाखोरी, जातीय संघर्ष और अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई है। इसके साथ अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और एकता से रहने का संदेश भी दिया। स्वाधीनता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्यान मे माल्यार्पण से पूर्व क्षेत्रवासियों ने जिलाध्यक्ष उपाध्याय का स्वागत किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


