रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश मेडीकल एवम् सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की रतलाम शाखा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रारंभ में वरिष्ठ साथी मनोज असाटी, विनय दुबे, जैनेन्द्र दशोत्तर को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन अभिषेक जैन द्वारा दिया। वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन वाचन सचिव गजेंद्र सिंह रावत ने किया। कोषाध्यक्ष संजय व्यास द्वारा आय व्यय का विवरण पेश किया। प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में दवा कंपनियों द्वारा दवा की बिक्री के लिए प्रतिनिधियों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। श्रम कानूनों का उल्लंघन निरंतर हो रहा है। डिजिटिलाइजेशन के नाम पर निजता कानून का उल्लंघन हो रहा है। सम्मेलन में दवाओ के दाम कम करने एवम् दवाओं को जीएसटी मुक्त करने के लिए एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर रशीद खान, किशोर कुमार, रवींद्र शर्मा, गोपाल कुमार, राकेश मालवीय, राधेश्याम दुबे, चिंटू कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश पोरवाल ने किया और आभार प्रदर्शन निखिल मिश्र ने माना।