सैलाना विधायक के बिगड़े बोल : विधायक कमलेश्वर की रतलाम कलेक्टर को धमकी, सर्टिफिकेट पर भी सवाल

सैलाना विधायक के बिगड़े बोल : विधायक कमलेश्वर की रतलाम कलेक्टर को धमकी, सर्टिफिकेट पर भी सवाल

Advertisements
Advertisements

– डॉक्टर की अभद्रता को लेकर 11 दिसंबर को रतलाम जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम की सैलाना सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम और रतलाम एसपी अमित कुमार को जमकर खरी खोटी सुनाई। विधायक ने मंच से धमकी देते हुए कहा कि कलेक्टर तेरे बाप का राज है क्या कि कोई भी आर्डर निकाल देगा। हालांकि यह धमकी राजस्थान के चिंतन शिविर से विधायक डोडियार ने दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश के रतलाम की सैलाना सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक डोडियार ने रतलाम कलेक्टर बाथम और रतलाम एसपी कुमार को अपने भाषणों के दौरान जमकर खरी खोटी सुनाई। विधायक ने मंच से धमकी देते हुए कहा कि कलेक्टर तेरे बाप का राज है क्या कि कोई भी आर्डर निकाल देगा। कलेक्टर जिला तेरे इशारे पर नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा। इतना ही नहीं, विधायक ने रतलाम कलेक्टर के एससी सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चेतावनी के बाद जारी किया था कलेक्टर ने आदेश

पांच दिन पहले विधायक डोडियार रतलाम जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने खुद मरीज बनकर अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सीपीएस राठौर से उनका विवाद हो गया। डॉक्टर द्वारा विधायक को गाली देने का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ड्यूटी डॉक्टर सीपीएस राठौर के खिलाफ रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विधायक की रिपोर्ट पर भी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में डॉक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने विधायक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया। इधर विधायक कमलेश्वर डोडियार और आदिवासी संगठन के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी। इसे देखते हुए रतलाम कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में कोई भी धरना प्रदर्शन या ज्ञापन देने पर रोक लगाई गई थी।

विधायक के पत्र के बाद कलेक्टर का यू टर्न

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कोर्ट का हवाला देते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत एक पत्र रतलाम कलेक्टर को भेजा। इसमें धरना प्रदर्शन के आदेश को निरस्त करने की मांग रखी गई थी। एक दिन बाद रतलाम जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में रोक वाले आदेश को हटा दिया गया है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!