सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। नगर में छोटे बच्चों से लेकर बुजर्गो तक मे मशहूर मथुरा सेठ लोढ़ा 86 (बाऊजी) का निधन हो गया। रविवार सुबह उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बाऊजी के निधन के समाचार से सैलाना के सभी समाज के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। दोपहर बाद उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

बाऊजी के निधन का समाचार मिलने पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। सभी के लिए सहृदयता से व्यवहार रखने के साथ दिन दुखियों के लिए निरन्तर सेवा के लिए तत्पर रहने वाले मथुरा सेठ (बाऊजी) का निधन अपूरणीय कमी है। उनके निधन पर पूरे नगर में शोक की लहर छा गई है। मथुरा सेठ के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह काफी समय से अस्वस्थ थे। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व.प्रभुदयाल गेहलोत के खास माने जाते थे। मथुरा सेठ अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


