रतलाम एसपी की चेतावनी : टीआई ने नहीं दिया रिजल्ट तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार, थानों में जमे पुलिसकर्मी बदलेंगे

रतलाम एसपी की चेतावनी : थानों के टीआई ने नहीं दिया रिजल्ट तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार, थानों में जमे पुलिसकर्मी बदलेंगे

Advertisements
Advertisements

बिलपांक थाना टीआई अय्यूब खान को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले की सुरक्षा की कमान संभालने वाले एसपी अमित कुमार ने अधीनस्थ और थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिले के थाना प्रभारी और आईओ (जांच अधिकारियों) को एसपी कुमार ने चेतावनी देकर अगली मीटिंग से पहले रिजल्ट मांगा है। समय पर जांच पूरी नहीं करने और अपराधियों को पकड़ने में देरी करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया है। इसके अलावा समय पर जांच पूरी करने और अपराधियों को पकड़ने पर बिलपांक थाना टीआई अय्यूब खान को रतलाम एसपी कुमार ने 500 रुपए का पुरस्कार दिया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम एसपी अमित कुमार ने अपने कार्यालय के साथ जिले के सभी थानों के टीआई और जांच अधिकारियों के कामों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केस निपटाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के टारगेट अगली क्राइम मीटिंग से पहले पूरे करें नहीं तो नोटिस जारी किए जाएंगे और दंडित किया जाएगा। एसपी ने गंभीर संपत्ति संबंधी अपराधों, लंबित अपराधों, चिह्नित अपराधों, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, जावरा शक्ति सिंह, सैलाना नीलम बघेल, आलोट शाबेरा अंसारी आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

थानों में जमे आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के जल्द तबादले 

एसपी ने क्राइम मीटिंग में कहा कि थानों में कुछ पुलिसकर्मी सालों से जमे हुए हैं। थानों में सालों से जमे आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के भी जल्द तबादले होंगे। आमजन से शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। शिकायतों के आधार पर ही बैठक में एसपी अमित कुमार ने मौखिक आदेश से बांगरोद पुलिस चौकी के आरक्षक बहादुर को नामली थाने में पदस्थ किया है। इसके अलावा रतलाम के चारों थाना प्रभारियों से कहा कि शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी को रोकना जरूरी है। इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाए

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!