रतलाम में दो दिन में 2 हत्या  : पुलिस की चुनौती बड़ी, एक केस सुलझा नहीं और मिल गई दूसरी लाश 

रतलाम में दो दिन में 2 हत्या  : पुलिस की चुनौती बड़ी, एक केस सुलझा नहीं और मिल गई दूसरी लाश 

Advertisements
Advertisements

अब कनेरी में स्कूल की बाउंड्रीवॉल से टिका मिला युवक का शव, पुलिस को अवैध संबंधों की आशंका

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। केलकच्छ रोड पर मंगलवार को पुलिया के पाइप में शव मिला था, इसकी जांच चल ही रही है। । वहीं बुधवार सुबह कनेरी में एक और शव मिल गया। मृतक की पहचान जैतपाड़ा के भरत (30) पिता मोहन भाभर के रूप में हुई है। शव को स्कूल की बाउंड्रीवॉल के सहारे ऐसे रखा गया था जैसे वह सो रहा हो। मृतक के सिर में पत्थर और डंडे से मारने के निशान पाए गए हैं। पुलिस इस मामले में भी अवैध संबंधों के एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने सुबह 11 बजे शव देखा और पुलिस को सूचना दी थी। इधर केलकच्छ रोड पर मंगलवार को पुलिया के नीचे पाइप में पत्थरों को बीच देवीपाड़ा के देशीलाल कटाय (45) का शव मिला था। इसकी जांच भी अवैध संबंधों के एंगल पर की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मृतक भरत के पिता मोहन ने बताया कि वह ड्राइवरी करता था और मंगलवार की शाम 6 बजे मां दुर्गाबाई को गाड़ी पर जाने का कहकर घर से निकला था। फिर वह नहीं लौटा। भरत की पीठ पर मारपीट के निशान थे। ऐसा लग रहा था जैसे भरत के कपड़े खोलकर उसके साथ मारपीट की गई हो और फिर कपड़े वापस पहनाए गए हो। उसके पेंट की चेन भी खुली हुई थी। स्कूल खुलने पर लोगों ने देखा लेकिन पहले समझे कि कोई सो रहा है। किसी ने गांव के चौकीदार को सूचना दी, जिसने आकर चेक किया और फिर पुलिस को कॉल किया। मृतक की पत्नी सपना है और 7 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है। है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि अवैध संबंध के चलते हत्या के एंगल पर जांच की जा रही है। दीनदयाल नगर थाने की टीम मामले में छानबीन कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मोबाइल पर मिली थी मारपीट की सूचना

मृतक के पिता मोहन और भाई बलराम ने बताया कि बुधवार की सुबह 6 बजे भाई जितेंद्र के मोबाइल पर गांव के राजेश भाभर का कॉल आया था कि तितरी में कॉटेज के पास भरत के साथ मारपीट हो रही है। उसे वहां बांध रखा है, जाकर छुड़ा लाओ। हमने पहले उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। फिर हम सुबह 10 बजे तितरी के उस कॉटेज पर भी पहुंचे तो वहां से पता चला कि उसके साथ यहां 5-6 लोगों ने मिलकर मारपीट की है। फिर हम बिलपांक थाने रिपोर्ट लिखवाने जा रहे थे तो रास्ते में पता चला कि कनेरी में किसी का एक्सीडेंट हो गया है। हम वहां पहुंचे तो स्कूल परिसर में भरत का शव मिला। राजेश से बात की तो उसने बताया कि मुझे मंगलवार रात 3.30 बजे जैतपाड़ा के राहुल भाभर ने कॉल किया था कि तितरी में उसके साथ मारपीट हो रही है। राहुल से बात की तो उसने बताया कि मुझे कुआंझागर के एक व्यक्ति ने कॉल कर जानकारी दी थी। परिवार ने बताया कि हमें कुआंझागर के उसी व्यक्ति पर शामिल होने की आशंका है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!