रतलाम पुलिस ने जब्त की अवैध शराब : घर के बरामदे में त्रिपाल से ढककर रखी थी शराब, दबिश के दौरान आरोपी फरार

रतलाम में पुलिस ने जब्त की अवैध शराब : घर के बरामदे में त्रिपाल से ढककर रखी थी शराब, दबिश के दौरान आरोपी फरार

Advertisements
Advertisements

– घर में रखकर आरोपी बेचता था ब्लैक में शराब, एसडीओपी ने कहा कार्रवाई रहेगी जारी

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के सरवन थाना अंतर्गत ग्राम कोठारिया में पुलिस ने शनिवार को एक घर में दबिश दी। घर के बरामदे से त्रिपाल से ढककर संग्रहित करकर रखी शराब पुलिस ने जब्त की है। शराब की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। शराब संग्रहित कर ब्लैक में बेचने वाला आरोपी संजू उर्फ संजय पिता कालू खराड़ी  फरार है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उक्त कार्रवाई सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में की गई हर। सैलाना अनुभिभाग में शनिवार से अवैध शराब को लेकर धरपकड़ शुरू की कार्रवाई शुरू हुई है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि सरवन पुलिस की टीम ने ग्राम कोठारिया में संजू उर्फ संजय पिता कालू खराड़ी  के घर के बरामदे में त्रिपाल में बड़ी मात्रा में ढक कर रखी शराब की सूचना प्राप्त हुई थी। टीम गठित कर दबिश मारी गई। मौके से 26 पेटी बीयर केन, 4 पेटी प्लेन शराब सहित अंग्रेजी शराब की दो पेटी जब्त की। अवैध शराब की कीमत करीबन 1 लाख 6 हजार 800 रुपए आंकी गई है। एसडीओपी नीलम बघेल ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि क्षेत्र में चल रही अवैध रूप से डायरियों पर बिकने वाली शराब पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों को अलर्ट किया है। क्षेत्र से अवैध शराब का कारोबार समाप्त करने के लिए लगातार दबिशें जारी रहेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इनकी रही सराहनीय भूमिका

सब इंस्पेक्टर जीएल भूरिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, विजय शेखावत, कांस्टेबल हिम्मत सिंह, पुष्कर, विजय मंडलोई,महिला आरक्षक तुलसी राठौर की भूमिका उक्त कार्रवाई में सराहनीय रही। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!