रतलाम जिले से पोस्ट मास्टर के लापता होने का मामला : 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश रही CCTV 

रतलाम जिले से पोस्ट मास्टर के लापता होने का मामला : 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश रही CCTV 

Advertisements
Advertisements

– 2 फरवरी को पोस्ट मास्टर का हुआ था एक्सीडेंट, इसके बाद भी वह कर रहे थे काम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के सरवन पोस्ट ऑफिस से ब्रांच पोस्ट मास्टर के लापता होने के 9 दिन बीत चुके है। लापता पोस्ट मास्टर के भाई द्वारा सरवन में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तलाश में जुटी पुलिस अभी तक 65 से अधिक CCTV (सीसीटीवी) कैमरे तलाश चुकी है। इधर गबन की आशंका के चलते विभाग दूसरे कर्मी को चार्ज देकर जांच करवा रहा है। जांच में अभी तक महज 33 हजार रुपए का बैलेंस नहीं मिलने की जानकारी मिली है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गायब हुए ब्रांच पोस्ट मास्टर रतलाम के महावीर नगर निवासी संदीप पिता दौलत राम कुमायु रतलाम के महावीर नगर निवासी हैं। छोटे भाई संजीव कुमायु ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी- 2025 को भाई पोस्ट ऑफिस गया था। 14 फरवरी-2025  की शाम तक जब उसका पता नहीं चला तो सरवन थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। सरवन में ब्रांच पोस्ट मास्टर के गायब होने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो खाता धारक अपने खातों की जांच कराने पोस्ट ऑफिस पहुंचने लगे हैं। पोस्ट द्वारा ब्रांच मास्टर खाता-धारकों की पास बुक में दर्ज की गई राशि और पोस्ट ऑफिस में दर्ज राशि से मिलान किया जा रहा है। विभाग के जिला लेखा से मिले रिकॉर्ड से मिलान भी किया जा रहा है। मेल सुपर वाइजर धर्मेंद्र दमण ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गबन किया है या नहीं। इधर पोस्ट मास्टर इंस्पेक्टर संतोष मेहते ने बताया कि सभी खाता धारकों से उनकी पास बुक मंगवाई जा रही है ताकि उनका पोस्ट ऑफिस के लेजर से मिलान किया जा सके और स्थिति स्पष्ट हो सके। अभी तक की हुई जांच में 33 हजार रुपए का बैलेंस नहीं मिला है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

परिजन ने दर्ज करवाई गुमशुदगी 

पोस्ट ऑफिस से ब्रांच पोस्ट मास्टर कुमायूं की थाने में गुमशुदगी दर्ज है। भाई द्वारा करवाई गई गुमशुदगी के बाद से टीम जांच में जुटी है। प्रारंभिक रूप से जांच में गबन से सम्बन्धित कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सीसीटीवी (CCTV)  की जांच में कुछ फुटेज मिले हैं। – अर्जुन सेमलिया, टीआई – सरवन थाना (रतलाम)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!