25 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

रतलाम : नामली में फसल चोरों का आतंक, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

रतलाम : नामली में फसल चोरों का आतंक, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

– दो दिनों में दो बड़ी चोरी, किसान और व्यापारी परेशान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में फसल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसान और व्यापारी परेशान हैं। पिछले दो दिनों में बदमाशों ने लाखों की फसल पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है।

40 क्विंटल लहसुन पर हाथ साफ

बीती रात नामली के कलोरी मार्ग पर स्थित किसान द्वारका धारवा और उनके पड़ोसी किसान मुन्नालाल कुमावत के खेत से अज्ञात चोर 40 क्विंटल से ज्यादा लहसुन चुरा ले गए। इस घटना के बाद किसानों में भारी रोष है।

सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

शनिवार रात को नामली में अनाज व्यापारी बंकटलाल कुमावत के घर के बाहर खड़ी सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरों ने पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोर ट्रैक्टर ट्रॉली को नामली सेमलिया रोड होते हुए उज्जैन की ओर ले गए। रात 3:30 बजे ट्रॉली खाचरौद के पास पानवसा से क्रॉस होते हुए नजर आई। इस ट्रॉली में 20 क्विंटल सोयाबीन भरी हुई थी।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

इन लगातार हो रही चोरियों के बाद क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। किसान और व्यापारी नाराज हैं कि पुलिस गश्त के बावजूद इतनी बड़ी वारदातें हो रही हैं। कई लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है। पुलिस का दावा है कि जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page