28.7 C
Ratlām

रतलाम में फिर चाकूबाजी : नयागांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल

रतलाम में फिर चाकूबाजी : नयागांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल

शराब पीने से रोकने पर हमला, एक को चाकू से 9 टांके, दूसरे पक्ष का युवक भी गंभीर 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ओसवाल नगर के बाद अब नयागांव में भी चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बुधवार देर शाम दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष का कहना है कि उनके घर के सामने कुछ युवक शराब पी रहे थे, जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के अनुसार, वे गाली-गलौच को लेकर समझाने गए थे, जहां उन पर पत्थरों से हमला कर दिया गया।

पहला पक्ष : चाकू से हमला, एक को 9 टांके, चार आरोपियों पर केस

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अनुसार, नयागांव निवासी राधेश्याम (32) पिता जगदीश दायमा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका टेंट हाउस का काम है। उसके घर के सामने टेंट हाउस का सामान रखा था, जहां कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जब उसने उन्हें मना किया तो वे गाली-गलौच करने लगे और फिर चाकू से हमला कर दिया। राधेश्याम के मुताबिक, वैभव निवासी स्टेशन रोड ने उस पर चाकू से तीन वार किए, जिससे उसके कूल्हे और सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे 9 टांके लगे हैं। वहीं, चिराग पटेल के कूल्हे पर भी चाकू से वार किया गया। इस दौरान अर्जुन और जतिन ने डंडों से हमला किया, जबकि प्रेम ने पत्थर मारे। घटना के बाद राधेश्याम और चिराग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों वैभव, अर्जुन, जतिन और प्रेम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरा पक्ष : सिर में पत्थर मारने का आरोप, तीन पर केस दर्ज

दूसरे पक्ष से अर्जुन (38) पिता प्रेमसिंह सिसोदिया ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और उसका दोस्त प्रेम सैलाना बस स्टैंड पर थे, तभी प्रेम के पास नयागांव निवासी राधेश्याम का कॉल आया और उसने गालियां देना शुरू कर दिया। प्रेम ने अर्जुन को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे राधेश्याम को समझाने उसके घर गए। अर्जुन के अनुसार, वहां पहुंचते ही राधेश्याम, चिराग और दीपक ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान चिराग ने पत्थर मारा, जो अर्जुन के सिर में लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राधेश्याम, चिराग और दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्षेत्र में तनाव, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया

इस झगड़े के कारण क्षेत्र में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। विवाद के दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। राधेश्याम और चिराग को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!