रतलाम : नामली में किसानों की फसल चोरी करने वाला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

रतलाम : नामली में किसानों की फसल चोरी करने वाला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Advertisements
Advertisements

20 क्विंटल लहसुन और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, शातिर गैंग का पर्दाफाश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से लहसुन चोरी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छह दिन पहले हुई थी चोरी की वारदात

16-17 मार्च 2025 की दरमियानी रात नामली थाना क्षेत्र के कलोरीखुर्द रोड स्थित दो खेतों से बड़ी मात्रा में लहसुन चोरी कर ली गई थी। शातिर बदमाशों ने किसान अंबाशंकर कुमावत (निवासी चारभुजा मंदिर, नामली) और उनके पड़ोसी द्वारका धारवा के खेतों में रखी कीमती लहसुन पर हाथ साफ किया था। घटना की सूचना मिलते ही नामली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान 22 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की गई लहसुन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पंचेड़ रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने किलकारी गार्डन के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और आरोपी ताराचंद्र पिता कचरूलाल राठौर (निवासी वार्ड नंबर 15, स्टेशन रोड, नामली) को हिरासत में लिया।

आरोपी ने किया जुर्म कबूल, साथियों की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी ताराचंद्र राठौर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि उसने मोहित पिता नंदकिशोर दडिंग (निवासी स्टेशन रोड, नामली) और गौतम पिता सुरेश राठौर (निवासी मांगरोल, थाना स्टेशन रोड, रतलाम) के साथ मिलकर लहसुन चोरी की थी।

बरामदगी और जब्ती

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल लहसुन (कीमत लगभग रुपए 75 हजार) सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली (MP-43 AC-8884) (कीमत लगभग रुपए 7 लाख ) जब्त कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपी मोहित पिता नंदकिशोर दडिंग निवासी स्टेशन रोड, नामली जिला रतलाम गौतम पिता सुरेश राठौर निवासी मांगरोल, थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

खुलासे में इनकी अहम भूमिका

चोरी की इस वारदात को सुलझाने में एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी पी.आर. डावरे, प्रधान आरक्षक राहुल जाट, हिमांशु यादव, गोपाल खराड़ी, आरक्षक बहादुर सिंह, कुलदीप व्यास, शांतिलाल, लाखनसिंह, शिवराम मोर्य और सायबर सेल टीम के हिम्मतसिंह, लक्ष्मीनारायण, मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, मयंक व्यास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!