रतलाम के गांव में अफवाह :  ‘तेंदुए’ के खौफ से हड़कंप, निकला लकड़बग्घा!

रतलाम के गांव में अफवाह :  'तेंदुए' के खौफ से हड़कंप, निकला लकड़बग्घा!

Advertisements
Advertisements

नींबू के बगीचे में बना रखा था ठिकाना, वन विभाग की टीम ने किया खुलासा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के ग्राम जड़वासाखुर्द गांव में रविवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेतों में एक जंगली जानवर को भागते हुए देखा। पहली नजर में वह तेंदुआ लगा, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग लट्ठ और हथियार लेकर उसे पकड़ने दौड़ पड़े। वन विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो सब हैरान रह गए—जिसे तेंदुआ समझा जा रहा था, वह लकड़बग्घा निकला!

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके की छानबीन की। ग्रामीणों ने जिस स्थान पर जानवर को देखा था, वहां नींबू के बगीचे में एक बड़ा बिल (गड्ढा) मिला। जांच में पता चला कि यह लकड़बग्घा का आश्रय स्थल था। अधिकारियों ने वहां फूडमार्क (पंजों के निशान) की जांच की और पुष्टि की कि यह तेंदुए के नहीं, बल्कि लकड़बग्घा के निशान थे। रेस्क्यू टीम के प्रभारी हरीसिंह डामर ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि लकड़बग्घा और तेंदुआ दिखने में काफी हद तक समान लग सकते हैं, लेकिन इनके पंजों के निशान अलग होते हैं। तेंदुए के पंजों में नाखून नहीं दिखते, जबकि लकड़बग्घा के पंजों में साफ नाखून के निशान होते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हार्वेस्टर की आवाज से घबरा गया था लकड़बग्घा

रविवार को खेतों में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। मशीन की तेज आवाज से घबराकर लकड़बग्घा अपने बिल से बाहर निकल आया और भागने लगा। उसी समय ग्रामीणों ने उसे देखा और तेंदुआ समझकर शोर मचा दिया। ग्राम पंचायत के सचिव दिलीपसिंह सिसोदिया ने बताया, “ग्रामीणों ने पहले तेंदुए की सूचना दी थी, लेकिन जब वन विभाग की टीम ने जांच की, तो पता चला कि वह लकड़बग्घा था। डर की वजह से उसने खेतों की ओर भागकर खुद को बचा लिया।”

गांव में फिर भी सतर्कता बरतने की सलाह

हालांकि इस बार यह तेंदुआ नहीं, बल्कि लकड़बग्घा निकला, फिर भी वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारी राधेश्याम जोशी ने कहा कि गांवों के आसपास जंगल और खेतों में ऐसे जंगली जानवरों का आना आम बात है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करना चाहिए। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!