Ratlam Municipal Corporation : आखिर किस भाजपा पार्षद ने दिया महत्वपूर्ण सुझाव

- 2026–27 बजट को टेप/डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने और वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग, ताकि आम जनता भी देख सके बजट

Advertisements
Advertisements
Ratlam Municipal Corporation

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) नगर पालिक निगम (Municipal Corporation) के वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा (BJP) पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर (शक्ति बन्ना) ने वर्ष 2026–2027 के बजट को डिजिटल रूप में प्रस्तुत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। इस संबंध में उन्होंने महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को पत्र लिखकर बजट को डिजिटल माध्यम (टेप) से प्रस्तुत करने और उसे रतलाम (Ratlam) नगर निगम (Municipal Corporation) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का सुझाव दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

BJP पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प के अनुरूप देश में हर क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तहत भी नगर निगमों में डिजिटल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) का बजट डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जाता है और उसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है, तो शहर की आम जनता भी आसानी से बजट का अवलोकन कर सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक आधुनिक व जनहितैषी बनेगी। पार्षद राठौर ने उम्मीद जताई है कि रतलाम (Ratlam) नगर निगम (Municipal Corporation) इस सुझाव पर विचार कर रतलाम में डिजिटल बजट प्रस्तुत करने की अनूठी पहल करेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!