33.6 C
Ratlām

रतलाम में गुंडों पर नजर : दो बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम में गुंडों पर नजर : दो बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

– चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पिछले दिनों रतलाम में चाकूबाजी की बढ़ी घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर संदिग्धों को रोक-टोक के साथ तलाशी ली जाने लगी है। इस का असर स्टेशन रोड पुलिस को सफलता के रूप में सामने नजर आया है। स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में एडिशनल एसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सतेन्द्र घनघोरिया के साथ जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी गश्त करने और बदमाशों पर नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान थाना स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी कुमार ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस के हत्थे चढ़े यह रतलाम के बदमाश

सूरजपोल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश मतीन (21) पिता कयूम खान निवासी रहमानी गली, (मोचीपुरा-रतलाम) की तलाशी में पुलिस को धारदार हथियार मिला है। आरोपी मतीन ने यह  हथियार कमर में फंसा कर रखा था। इसी क्षेत्र से पुलिस ने बदमाश सालवी (21) पिता राजेश सालवी निवासी बिरमावल, (थाना बिलपांक – रतलाम) को स्प्रिंगदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी, उपनिरीक्षक रूप सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनोज पांडे, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी और आरक्षक स्नेहपाल सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!