रतलाम में हत्या : जेल से छूटकर आए युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम में हत्या : जेल से छूटकर आए युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के डॉट की पुल क्षेत्र में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले के आरोपी रईस खान (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी। रईस हाल ही में जेल से छूटा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घटनाक्रम: चाकू से गोदकर हत्या

गुरुवार रात करीब 11.10 बजे डॉट की पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने रईस खान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रईस को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर चेतन पाटीदार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तीन महीने पुराना विवाद बना हत्या की वजह?

मृतक के चाचा यूसुफ खान ने बताया कि रईस रोजा खोलने के बाद घर से निकला था। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर हमले की सूचना मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, रईस के दोस्त उसे अस्पताल ले जा चुके थे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले शिव नगर इलाके में शराब बेचने को लेकर रईस का नाना नामक युवक से विवाद हुआ था। इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने नाना और उसके साथी अर्जुन व गोलू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था, जबकि रईस, उसके भांजे साहिल और बेटे अकरम खान के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था। यूसुफ खान को शक है कि इसी रंजिश के चलते रईस की हत्या की गई है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी गिरफ्तारी

रमजान के मद्देनजर पुलिस इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावर अज्ञात हैं, लेकिन कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!