रतलाम में नृशंस हत्या का खुलासा : आधा दर्जन नाबालिगों ने की थी वारदात

रतलाम में नृशंस हत्या का खुलासा : आधा दर्जन नाबालिगों ने की थी वारदात

Advertisements
Advertisements

– नाबालिगों से मिल रहे हथियार के बाद रतलाम पुलिस अलर्ट, परिजनों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के डॉट की पुल क्षेत्र में बीती रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। रईस खान (30) की हत्या आधा दर्जन नाबालिगों ने की थी। पुलिस जांच में पता चला कि तीन महीने पहले मृतक रईस और इन नाबालिगों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में गुरुवार रात इन नाबालिगों ने घात लगाकर पहले रईस को बाइक से गिराया और फिर चाकुओं से गोदकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तीन महीने पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले शिव नगर इलाके में शराब बेचने को लेकर मृतक रईस का नाना नामक युवक से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। कुछ दिन पहले ही रईस जेल से रिहा हुआ था। इसी रंजिश के चलते गुरुवार रात करीब 11.10 बजे डॉट की पुल पर नाबालिगों ने रईस पर पीछे से चाकू से हमला किया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सीसीटीवी फुटेज से मिला वारदात का सुराग

हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पूरी घटना स्पष्ट हो गई। पुलिस ने अब तक चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि गैंग में शामिल दो अन्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं, पुलिस सख्त

हाल के दिनों में रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें नाबालिगों की संलिप्तता ज्यादा देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि शहरभर में रात्रिकालीन आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी नाबालिग से धारदार हथियार बरामद होता है, तो उसके परिजनों को भी थाने बुलाया जाएगा। परिजनों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इनकी रही अहम भूमिका

इस अंधेकत्ल के खुलासे में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेद्र गौतम, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया और योगेंद्र जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस फिलहाल फरार दो नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!