– नवेली और रिछादेवड़ा की पहाड़ियों पर हुई वारदात, सुरक्षाकर्मियों को बेरहमी से पीटा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवेली और रिछादेवड़ा की पहाड़ियों पर लगी पवन चक्कियों पर बीती रात केबल चोरी के इरादे से आए बदमाशों ने सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में दो सुरक्षाकर्मी महेन्द्रसिंह और रणजीतसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। दर्जनों की संख्या में आए बदमाशों ने एक के बाद एक पवन चक्कियों पर हमला किया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा। हमलावरों के पास हथियार भी होने की संभावना जताई जा रही है। हमले के बाद बदमाश क्या चुराकर ले गए, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घायल गार्ड्स ने जैसे-तैसे खुद को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भावगढ़ थाना क्षेत्र में इसी तरह की केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और पवन चक्की प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


