21.1 C
Ratlām

प्रॉपर्टी विवाद में जानलेवा वारदात : शराब के बाद राहगीर के मुंह में डाला जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

प्रॉपर्टी विवाद में जानलेवा वारदात : शराब के बाद राहगीर के मुंह में डाला जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

ताल थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने अगवा कर युवक से की वारदात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ताल थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़ियाखेड़ी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण को रोका, आंखों पर पट्टी बांधी, जबरन शराब पिलाई और जमीन के एग्रीमेंट की मांग की। एग्रीमेंट न देने पर उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे पहले ताल के निजी अस्पताल और फिर रतलाम रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित रामसिंह (40) पिता कमलसिंह देवड़ा निवासी ग्राम लसुड़ियाखेड़ी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 अप्रैल 2025 की देर शाम की है, जब रामसिंह अर्जुन सिंह के खेत के पास से पैदल अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रामसिंह को जबरन रोका। उन्होंने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और शराब पिलाई। इसके बाद जमीन के एग्रीमेंट की जानकारी मांगी। रामसिंह द्वारा बताया गया कि दस्तावेज उसके घर पर हैं तो बदमाशों ने उसे मंगवाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ पिलाकर उसे मौके पर छोड़ दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन रामसिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 123 और 126(2) के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एग्रीमेंट को लेकर क्या विवाद है और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है, यह पता लगाया जा रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!