NEET 2025 : एग्जाम से पहले जाने ये जरूरी बातें, छोटी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान 

NEET 2025 : एग्जाम से पहले जाने ये जरूरी बातें, छोटी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान 

Advertisements
Advertisements

– कौनसी बातों पर बरतें एहतियात जाने अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और NEET एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत से

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। NEET 2025 की परीक्षा 4 मई को आयोजित होने जा रही है। मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम है। NTA द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस साल देशभर से 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS समेत AIIMS व JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए यही परीक्षा गेटवे है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 8 सेंटर बनाए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, रेलवे स्कूल, जवाहर स्कूल, MLB स्कूल, PG गर्ल्स कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज और स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज। यहां शहर के करीब 3 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के दिन क्या रखें ध्यान में अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और NEET एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत ने वंदेमातरम NEWS से बातचीत में बताया कि खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी “NEET एक बड़ी परीक्षा है, लेकिन सही रणनीति और आत्मविश्वास से इसे आसानी से पास किया जा सकता है। परीक्षा के दिन शांत दिमाग से पेपर दें और अपने ऊपर विश्वास रखें।” परीक्षा के दिन छोटी-छोटी गलतियों से भी पेपर बिगड़ सकता है। छात्र इन जरूरी बातों को परीक्षा से पहले जरूर ध्यान में रखें –

Advertisements
Advertisements
Advertisements

1. एडमिट कार्ड में फोटो और थंब इंप्रेशन जरूरी एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो लगाएं। साथ ही बाएं हाथ का अंगूठे का प्रिंट भी लगाना न भूलें।

2. पहनावा रखें सादा, गहनों से बचें टी-शर्ट और लोवर पहनकर जा सकते हैं, लेकिन नाक-कान की बालियां और हाथ या गले में बंधे धागे हटा दें। सेंटर पर एग्जाम नियमों का सख्ती से पालन होता है।

3. समय पर पहुंचे सेंटर परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक है, लेकिन एडमिट कार्ड में दिए समय अनुसार सेंटर पर पहले पहुंचें। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड अनिवार्य है, न होने पर 12वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड भी मान्य होगा।

4. साथ ले जाएं ये जरूरी चीजें एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट फोटो जरूर ले जाएं। पेन परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है।

5. एग्जाम सेंटर पर चर्चा से बचें सेंटर पर पहुंचते ही दूसरों की तैयारी देखकर घबराएं नहीं। कोई क्या पढ़ रहा है, इस पर ध्यान न दें। शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें। यही सफलता की कुंजी है।

6. सीट पर बैठने से पहले जांच जरूर करें टेबल-कुर्सी की जांच करें – कहीं कुछ चिपका न हो, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न हो। कुर्सी टूटी हो या हिल रही हो तो तुरंत एग्जामिनर को बताएं।

7. दवाएं ले जा सकते हैं, लेकिन प्रिस्क्रिप्शन जरूरी अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं तो डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन साथ रखें और दवा ले जाने की अनुमति है।

8. मुश्किल सवालों से घबराएं नहीं अगर पेपर में कुछ सवाल मुश्किल आएं तो संयम रखें। सभी सवाल एक जैसे नहीं होते हो सकता है आगे के सवाल आसान हों। घबराने से गलती की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!