रतलाम : ससुर ने दामाद का गला दबाकर की हत्या

रतलाम : ससुर ने दामाद का गला दबाकर की हत्या

Advertisements
Advertisements

– पत्नी ने झगड़े के बाद पिता को लगाया था फोन 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के गांव लुखीपाड़ा में घरेलू विवाद एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गया। पत्नी से झगड़े के बाद ससुर को बुलाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मृतक ईश्वर (25) पिता कचरू मईड़ा की उसके ससुर गलिया और अन्य 3–4 लोगों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मृतक ईश्वर की शादी बाजना के चंद्रगढ़ निवासी भूरी बाई से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के चलते भूरी बाई अपने मायके चली गई थी। ईश्वर और उसके बड़े भाई 5–6 दिन पहले ही पत्नी को मनाकर ससुराल से वापस लेकर आए थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे ईश्वर शराब पीकर घर लौटा। पत्नी से फिर कहासुनी हुई। इस दौरान भूरी बाई ने अपने पिता गलिया को फोन कर बताया कि झगड़ा हो रहा है। गलिया तीन से चार लोगों के साथ तीन बाइक पर सवार होकर बेटी के घर लुखीपाड़ा पहुंचा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घर से खींचकर बाहर लाए, फिर हत्या

रात करीब 8:30 बजे के आसपास ससुर गलिया ने घर पहुंचते ही ईश्वर को बाहर बुलाया। भूरी बाई ने पुलिस को बताया कि पिता ने आकर कहा, “कहां है ईश्वर, मेरी लड़की को बहुत परेशान करता है, आज उसे नहीं छोड़ेंगे।” जैसे ही ईश्वर ने दरवाजा खोला, उसे खींचकर बाहर ले गए। अन्य लोगों ने ईश्वर के हाथ-पांव पकड़े और गलिया ने गला दबाकर हत्या कर दी। ईश्वर वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास रहने वाले परिजनों को जब पता चला तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। ईश्वर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को बाजना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाजना थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि मृतक की भाभी रामीबाई की शिकायत पर ससुर गलिया और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296, 190 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। रामीबाई ने बताया कि ईश्वर और उसकी पत्नी भूरी बाई अपने दो छोटे बच्चों के साथ मकान के एक हिस्से में रहते थे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!