रतलाम के बरखेड़ाकलां में बवाल : हिंदू संगठन ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप, देर रात 16 बदमाशों पर FIR 

रतलाम के बरखेड़कलां में बवाल : हिंदू संगठन ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप, देर रात 16 बदमाशों पर FIR 

Advertisements
Advertisements

– मामला बरखेड़ाकलां में बाइक टकराने पर युवक को पीटने और  3 घंटे जाम व प्रदर्शन का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  जिले के बरखेड़ाकलां गांव में बाइक टकराने की मामूली घटना ने बड़ा रूप ले लिया। सड़क किनारे खड़े युवकों ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह पीट दिया। घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। करीब 3 घंटे तक चक्काजाम और प्रदर्शन चला। पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए संगठनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एएसपी राकेश खाखा रात 9 बजे मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने देर रात 16 बदमाशों पर केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो दोबारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोमवार सुबह तक पुलिस ने मामले में अभी तक 8 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं और 6 बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह था पूरा मामला 

ग्राम केलूखेड़ा निवासी संदीप धनगर रविवार शाम बरखेड़ाकलां होकर गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक टकराने की बात पर गांव के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समुदाय के 15-20 युवक थे। घटना की खबर मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बरखेड़ाकलां थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जब घटना के बाद भीड़ मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय हमारे कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। संगठनों ने मांग की कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाया जाए।

तीन आरोपी हिरासत में, 16 पर केस 

हंगामे के बीच पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। देर रात 16 लोगों पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई। एएसपी राकेश खाखा ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच चल रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन जावरा, ताल और आलोट सहित आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। मौके पर एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी शाबेरा अंसारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी पहुंचे। चौराहों और थाने के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!