राॅयल कॉलेज : इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कैबिनेट मंत्री काश्यप ने किया उद्घाटन

राॅयल कॉलेज : इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कैबिनेट मंत्री काश्यप ने किया उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राॅयल कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा और समाजसेवी सुशील अजमेरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250507 WA0003

कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, स्नूकर और शतरंज जैसे इंडोर खेलों की व्यवस्था की गई है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चैतन्य काश्यप ने कहा कि राॅयल कॉलेज संभवतः जिले का ऐसा पहला महाविद्यालय है, जहां आउटडोर के साथ-साथ इंडोर खेल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि यह मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखते हैं। काश्यप ने चेयरमैन प्रमोद गुगालिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल, प्रशिक्षण, रोजगार और औद्योगिक भ्रमण जैसी सुविधाएं भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्वागत भाषण में चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य भी जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 से संचालित राॅयल कॉलेज में अब तक क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेलों के मैदान विकसित किए गए हैं और अब इंडोर गेम्स के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि राॅयल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो किसी भी अच्छे शिक्षण संस्थान की पहचान होती है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, शिक्षा प्राचार्य डॉ. आर.के. अरोरा, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. जगदीश डूके, साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत, लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्रो. गजराज सिंह राठोर, डॉ. कल्पना पाटीदार, डॉ. धर्मेन्द्र मकवाना, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. स्नेहा चौरसिया, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. कशिश पोरवाल, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. शैलेन्द्र सिंह पंवार, प्रो. साक्षी बाफना, प्रो. हर्षा मालवीय, प्रो. शगुफ्ता खान, प्रो. नुजहत कुरेशी, प्रो. इलिजा सिमोन, प्रो. ज्योत्सना सिंह, प्रो. सुधा परिहार और प्रो. सुमित गेहलोत, प्रो. पंकज चौहान आदि ने किया। समारोह में आभार राॅयल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. उबेद अफज़ल ने व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!