रतलाम में चाबी बनाने की आड़ में चोरी की वारदातें, सिकलीगर निकला शातिर चोर

Advertisements
Advertisements

– औद्योगिक थाना क्षेत्र में सूने मकानों को बनाया निशाना, वाहन चेकिंग में धरा गया आरोपी

रतलाम, वंदमातरम् न्यूज। चाबी बनाने की आड़ में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक सिकलीगर चोर का खुलासा हुआ है। आरोपी ने रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इस शातिर चोर को पकड़ा, जिससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम एसपी अमित कुमार ने गुरुवार शाम मामले का खुलासा पत्रकारवार्ता में किया है। उन्होंने बताया कि बंजली बायपास पर पुलिस ने एक सफेद रंग की एक्टिवा को रोका। चालक की पहचान गुरदीप उर्फ लक्की पिता आनंद सिंह निवासी राजस्व कॉलोनी रतलाम के रूप में हुई। दस्तावेज मांगने पर वह वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। जब पुलिस ने एक्टिवा का चेसिस नंबर जांचा, तो पता चला कि वाहन चोरी का है।गिरफ्तार आरोपी गुरदीप पहले भी चोरी के मामलों में लिप्त रहा है। स्टेशन रोड थाना और जीआरपी थाना में उसके खिलाफ पूर्व में दो चोरी के केस दर्ज हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

डिक्की से मिले चोरी के सामान 

पुलिस ने एक्टिवा की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें चाबी बनाने के औजार, सोने-चांदी के आभूषण, चेन, मंगलसूत्र, टॉप्स और मोती मिले। आरोपी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने रतलाम औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चोरी करना कबूल किया।

शातिर ने इन स्थानों की चोरी कबूली 

1)  7 मई: सखवाल नगर से एक्टिवा (एमपी 43 डीवी 0869) व सृष्टि कॉलोनी के सूने मकान से आभूषण चोरी।

2) 29 अप्रैल: एमबी नगर से टीव्हीएस एक्सेस (एमपी 43 जेडए 1237) व पुखराज कॉलोनी से चांदी के आभूषण।

3) 26 अक्टूबर 2024: सिद्धार्थ नगर में ताला तोड़कर नगदी और चांदी के जेवरात की चोरी।

4) वर्ष 2023 में एक बाइक चोरी की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!