रतलाम में फर्जी सिम का ऐसा खेल : पुलिसकर्मी बना पंटर, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

रतलाम में फर्जी सिम का ऐसा खेल : पुलिसकर्मी बना पंटर, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

बिना आईडी बेच रहा था एक्टिवेटेड सिम, आरोपी के पास से 10 सिम जब्त

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना किसी दस्तावेज और पहचान पत्र के दूसरों के नाम पर सिम एक्टिवेट कर 500-500 रुपए में बेच रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

थाना प्रभारी अनुराग यादव को सूचना मिली थी कि धानमंडी, रानीजी के मंदिर के पास एक युवक बीच सड़क पर छत्री लगाकर अवैध रूप से सिम बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाने के सूचना संकलन हेड कांस्टेबल दिलीप रावत को सादी ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा गया। युवक ने बिना आईडी और फोटो लिए ही एयरटेल कंपनी की एक्टिवेटेड सिम 500 रुपए में बेच दी। सौदा होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल खान (21), पिता शेरु खान, निवासी बाईजी का वास, रतलाम बताया। उसके पास से एयरटेल, आइडिया और जिओ कंपनियों की सिम बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 10 अनएक्टिवेटेड बारकोड लगी सिम बरामद की गईं, जिनमें से दो से तीन सिम ऐसे थे, जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पहले ही एक्टिवेट किए जा चुके थे। सभी सिम को जब्त कर लिया गया है। सोहेल खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(2) बीएनएस और टेलीकॉम एक्ट 2023 की धारा 42(3)(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कितने लोगों को इस तरह की सिम बेची गई है और किसके नाम पर एक्टिवेट की गई हैं। थाना प्रभारी यादव ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना पहचान पत्र के, अवैध रूप से दूसरों के नाम पर सिम खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित सिम कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों से भी पूछताछ की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!