रतलाम जिले में भी लव-जिहाद : आलोट के बदमाश ने हिंदू बताकर युवती को प्रेम के जाल में फंसाया, वीडियो बनाकर करता रहा शोषण

रतलाम जिले में भी लव-जिहाद : आलोट के बदमाश ने हिंदू बताकर युवती को प्रेम के जाल में फंसाया, वीडियो बनाकर करता रहा शोषण

Advertisements
Advertisements

– महू पुलिस ने आलोट में की छापेमारी, हिंदू संगठन सख्त कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन के बाद अब रतलाम जिले के आलोट का नाम लव जिहाद में सामने आया है। महू पुलिस की टीम के आलोट पहुंचने के बाद शातिर बदमाशों की गैंग का पर्दाफाश होने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश पनप गया। हिंदू संगठन शातिर बदमाशों द्वारा युवती को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि शातिर बदमाशों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि राऊ की एक युवती ने आलोट में रहने वाले संजय खान और उसके साथियों के खिलाफ महू थाने में केस दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि मामला वर्ष 2013 का है, जब राऊ स्थित अल्फा मेडिकेप्स कंपनी में उसकी मुलाकात संजय से हुई। संजय ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। उसने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिलाकर महिला का शोषण किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। खजराना मंदिर में शादी के बाद आरोपी महिला को मंदसौर, भवानी मंडी और कोटा ले गया। कोटा में मौलानाओं की मौजूदगी में जबरन कलमा पढ़वाया। निकाहनामे पर हस्ताक्षर कराए। विरोध करने पर प्रताड़ित किया। महिला के दो बच्चे हुए। एक बेटे का नाम जुनैद रखा। आलोट में पता चला कि संजय खान और उसके साथी नाहरू खान, शेरो बी, बाबू खान और राज खान कई हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं। इसके बाद आलोट में लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आलोट में रहने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ने की मांग की। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने पैदल मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के नाम आलोट एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि आलोट निवासी आरोपी नाहरू खान, शेरो बी, बाबू खान और फरार राज खान को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इनके भू-माफिया से संबंध, शासकीय व मंदिर की जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच हो। संगठन ने आरोप लगाया कि आरोपी सबूत मिटाने और पीड़िता को धमकाने की कोशिश कर सकते हैं।ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में बजरंग दल के जिला महामंत्री तूफान सिंह यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना, भाजपा नेता नंदन राज जैन, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह यादव, भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!