रतलाम में एक ही रात तीन मंदिरों में चोरी : पंचमुखी हनुमान मंदिर और रेलवे कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर सहित शांतिनाथ जैन मंदिर को बनाया निशाना

रतलाम में एक ही रात तीन मंदिरों में चोरी : पंचमुखी हनुमान मंदिर और रेलवे कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर सहित शांतिनाथ जैन मंदिर को बनाया निशाना

Advertisements
Advertisements

– फिंगरप्रिंट और CCTV फुटेज से सुराग जुटाने की कोशिश में जुटी पुलिस

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में चोरों ने एक ही रात तीन मंदिरों में धावा बोलते हुए पुलिस की रात्रि गश्त को खुली चुनौती दी। पंचमुखी हनुमान मंदिर और रेलवे कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर सहित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इन घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग टीमें जांच में जुट गईं। तीनों स्थानों पर हुई चोरी की उक्त वारदात में दो स्टेशन रोड पुलिस थाना अंतर्गत और एक रेलवे कॉलोनी के जीआरपी थाना अंतर्गत दर्ज हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ फिंगरप्रिंट की जांच भी कर रही है।रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर देवालयों में बीती रात वारदात के बाद विशेष जांच टीम गठित कर बदमाशों का सुराग तलाश रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी सेंधमारी 

थावरिया बाजार मेनरोड स्थित इस मंदिर में चोरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर दो दानपात्रों को एक कोने में ले जाकर तोड़ दिया और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुजारी धर्मेश दशोत्तर को सुबह मंदिर खोलने पर चोरी की जानकारी मिली। जिसके बाद समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को यहां से कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रेलवे कॉलोनी के माताजी मंदिर में चोर कैमरे में कैद 

रेलवे कॉलोनी स्थित मां आद्य शिवशक्ति धाम मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र और देवी की मूर्ति पर चढ़े जेवरात चुरा लिए। हालांकि, यहां उनकी हरकत CCTV में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। CCTV में कैद दो बदमाश बेनकाब है। बताया जा रहा कि रात करीब 3 से 3.30 बजे के बीच दोनों बदमाश मंदिर का मुख्य चैनल गेट के ताला तोड़कर मंदिर में घुसे हैं। बेखौफ बदमाशों की यह वारदात पूरी तरह से कैमरे में कैद हो चुकी है। 

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शातिराना चोरी 

विक्रम नगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने सबसे पहले मंदिर के पीछे से प्रवेश किया और CCTV कैमरों को निष्क्रिय करने के लिए कैमरा रूम का ताला तोड़कर उपकरणों के तार निकाल दिए। इसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकद राशि चुरा ली। चोर केवल नोट ले गए जबकि सिक्के वहीं छोड़ दिए। इसके साथ ही पूजा में उपयोग होने वाले चांदी के बर्तन भी चोरी कर लिए गए। मंदिर की अन्य आलमारियां और प्रतिमा सुरक्षित पाई गईं। सूचना पर पुलिस और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!