23.3 C
Ratlām

रतलाम : आलोट पुलिस ने 14 लाख 83 हजार की MD की खेप पकड़ी, मुख्य सप्लायर सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

रतलाम : आलोट पुलिस ने 14 लाख 83 हजार की MD की खेप पकड़ी, मुख्य सप्लायर सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

– मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, नशीले पदार्थ सहित  स्विफ्ट कार जब्त

 रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के आलोट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी है। 14.83 लाख रुपये का अवैध नशीला पदार्थ (MD) 100 ग्राम जब्त किया है।  पुलिसने मामले में मुख्य सप्लायर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैडलर (तस्कर) जिसे सप्लाई करने जा रहे हैं, पुलिस ने मामले में उसे भी आरोपी बनाया है। फरार मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना को गई है। 

 रतलाम एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कार्रवाई एएसपी राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में की गई। एसपी कुमार ने बताया कि रविवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना आलोट पुलिस ने ताल रोड जीवनगढ़ फंटा, आलोट से चार आरोपियों को दबोचा था। बिना नंबर प्लेट की कार में सवार आरोपी आयुष (21) पिता श्याम शर्मा निवासी मयूर विहार कॉलोनी (आगर), राहुल सिंह (23) पिता नारायण सिंह सोंधिया निवासी बड़ोद रोड, (आगर) , शाहरुख (24) पिता रफीक खां मेवाती निवासी झंडा चौक (आगर) को हिरासत में लेकर इनके पास से 45 ग्राम नशीला पदार्थ (MD) जब्त की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ वह फरहान (21)  पिता फैय्याज खान पठान  निवासी अर्जुन नगर, आगर (हाल निवासी देवलजी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) से लेकर सप्लाई के लिए आगर (मालवा) जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर फरहान (21) पिता फैय्याज खान पठान को रात 8:50 बजे ग्राम पिपलिया सिसोदिया, जमुनिया शंकर फंटा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55.21 ग्राम एमडीएमए तथा 30.07 ग्राम अजीनोमोटो पाउडर जब्त किया गया। सभी गिरफ्तार और फरार मास्टर माइंड के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!