Ratlam News : हजारों की अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

- पिपलौदा से डेलनपुर ले जाई जा रही थी अवैध शराब, मुख्य सप्लायर फरार

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना पुलिस थानांतर्गत धामनोद पुलिस ने बीती रात अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। रतलाम (Ratlam) पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

रतलाम (Ratlam) के धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिपलौदा की ओर से दो युवक अवैध अंग्रेजी शराब लेकर डेलनपुर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर रतलाम (Ratlam) के धामनोद पुलिस ने घेराबंदी की और धामनोद स्थित पाटीदार समाज की धर्मशाला (खेड़ी रोड) के पास से दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब रतलाम (Ratlam) के पिपलौदा क्षेत्र से लाकर डेलनपुर निवासी गौरव पिता परमानंद पोरवाल को देने जा रहे थे। रतलाम (Ratlam) पुलिस ने गौरव पोरवाल को भी मामले में आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। रतलाम (Ratlam) पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत मामला जांच में लिया है।

स्कूटी से पकड़ी गई ओल्ड मंक की पांच पेटियां

रतलाम (Ratlam) के धामनोद पुलिस ने स्कूटी पर सवार आरोपियों  सुनील पिता राधेश्याम मोंगिया और विष्णु पिता रतनलाल देवड़ा, दोनों निवासी डेलनपुर के कब्जे से ओल्ड मंक ब्रांड की पांच पेटी (कुल 60 बॉटल) अंग्रेजी शराब जब्त की। रतलाम (Ratlam) के धामनोद पुलिस के अनुसार जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग ₹45,000 है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!