
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर निगम (Ratlam Nagar Nigam) की विकास शाखा एक बार फिर घोर अनियमित्ताओं के अलावा गंभीर आरोपों से घिर चुका है। भूखण्ड स्वामी ने लीज़ नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली और गंभीरअनियमित्ताओं के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह (Ratlam Dm Misha Sinh) को करने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में पहुंची है। शिकायतकर्ता ने रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को प्रकरण की विस्तृत लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नवीन पाल ने वंदेमातरम् न्यूज (Vandematram News) को बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में भूखण्ड खरीदा था, जिसके बाद रतलाम नगर निगम ने उनके नामांतरण और लीज़ अवधि वर्ष 2073 तक बढ़ाए जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। आरोप है कि उस समय निगम के कर्मचारियों ने उनसे बड़ी राशि वसूली। वर्ष 2018 में भी जब उन्होंने लीज़ किराया जमा किया, तो जारी रसीद में लीज़ अवधि 2073 तक वैध दर्शाई गई थी। हालांकि वर्ष 2024 में जब वे पुनः लीज़ किराया जमा करने पहुंचे तो उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि नई लीज़ का पंजीयन होगा। शिकायत के अनुसार अधिकारी कई दिनों तक फाइल ढूंढने का हवाला देते रहे, जिसके बाद फाइल खो जाने और फिर फाइल मिल जाने के नाम पर पेनल्टी, लेट फीस तथा अतिरिक्त राशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनसे अवैध राशि की भी मांग की गई।
रतलाम निगम के दस्तावेजों को निगम ने बताया फर्जी
शिकायतकर्ता पाल ने रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को यह भी बताया कि रतलाम नगर निगम की विकास शाखा में घोर अनियमित्ताएं हैं। उन्हें हैरानी तब हुई जब वह अपने प्रकरण में आपत्ति जताने के लिए निगम के विकास शाखा में पहुंचे तब कर्मचारियों ने उनकी पूर्व लीज़ को फर्जी बताया, जबकि सभी दस्तावेज़ नगर निगम द्वारा ही विधिवत जारी किए गए थे।
जिम्मेदार भटका रहे शिकायतकर्ता को
पीड़ित के अनुसार, फाइल और प्रक्रिया में जानबूझकर देरी कर उन्हें बार-बार भटकाया जा रहा है। उन्होंने मामले में 7 अगस्त 2025 को रतलाम नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत की थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 11 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत (क्रमांक 34368670) दर्ज कराई, परंतु समस्या अभी तक जस की तस बनी हुई है। इस बीच विकास शाखा के कर्मचारी ने धमकाया कि तुम मुख्यमंत्री, कलेक्टर या आयुक्त जहां भी शिकायत करो, काम तो मेरे ही हाथ में है। शिकायतकर्ता ने इसे सीधी प्रशासनिक मनमानी बताने के साथ रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जिला स्तर पर कराई जाए और अवैध वसूली के अलावा लापरवाही बरतने के साथ धमकाने वाले दोषी कर्मचारी पर दंडात्मक कार्रवाई कर उनकी लीज़ अवधि विधिवत नवीनीकृत की जाए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


