भूमि विक्रय प्रकरण : कलेक्टर ने क्रेता व विक्रेता पर एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश, उप पंजीयक व पटवारी को शोकॉज नोटिस

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम द्वारा भूमि की अफरा-तफरी के मामलों को अत्यंत गम्म्भीरता से लिया जा रहा है। गडबडी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस तारतम्य में विगत दिनों मिली शिकायत पर कलेक्टर द्वारा जावरा तहसील के ग्राम लुहारी में भूमि विक्रय संबंधी प्रकरण में धोखाधडी पर भूमि क्रेता तथा विक्रेता दोनों पर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए है। उप पंजीयक तथा पटवारी की भी भूमिका को भी उचित नहीं मानते हुए कलेक्टर द्वारा उनको शोकाज नोटिस जारी किए गए है।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर को दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम लुहारी में 0.429 हेक्टेयर भूमि को पंजीकृत विक्रय पत्र द्वारा निष्पादित किया गया है जिसमें सिर्फ भूमि विक्रय का उल्लेख किया गया, जबकि उक्त भूमि पर वर्तमान में अगरबत्ती कारखाना संचालित है। शिकायत पर कलेक्टर द्वारा एसडीएम जावरा तथा जिला पंजीयक को जांच करने के निर्देश दिए गए। प्रकरण में ऐसा प्रतीत हुआ है कि भूमि की रजिस्ट्री जान-बुझकर जावरा में नहीं करवाते हुए रतलाम में करवाई गई। प्रकरण में झूठ बोलकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाई गई है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!