


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं पंजाब-जम्मू-कश्मीर के प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया रतलाम (Ratlam) पहुंचे। उन्होंने मंत्री काश्यप के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. पुनिया ने इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उनके आगमन पर मंत्री काश्यप के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन भी पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, अर्चना शर्मा, प्रेमराज पुनिया, इंदौर के दीपक जैन, सैलाना के राजेंद्र राठौड़, नारायण मईड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्रहलाद राठौड़, विप्लव जैन, आकाश खड़के एवं संजय कसेरा सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे। सभी ने स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


