Ratlam : मातृशोक में मंत्री चेतन्य काश्यप को बंधाया ढांढस, मुख्यमंत्री और राज्यपाल पहुंचे निवास

- राजनीतिक, सामाजिक, प्रबुद्ध वर्ग सहित औद्योगिक जगत की हस्तियों का श्रद्धासुमन क दौर जारी

Advertisements
Advertisements
Minister Chetan Kashyap in Ratlam
20261014 0713442

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री, धर्मपरायण एवं समाजसेवी स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम (Ratlam) स्थित विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड पहुंचकर स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गेहलोत भी मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे और दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें भी माताजी का स्नेह सदैव मिलता रहा। उन्होंने कुक्षी जैसे छोटे स्थान से अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की। पति के निधन के बाद उन्होंने छोटी-छोटी संतानों को संभाला और उन्हें संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया। दूरदृष्टि के साथ अपने पुत्रों को जिम्मेदारियां सौंपकर परिवार को मजबूत आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान ही अमरता की निशानी है। स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप ने अपने उत्तराधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें आगे बढ़ते हुए देखा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास, स्वावलंबन और संस्कार निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजकुंवरबाई के नाम में ही तेज समाहित था और उनका जीवन सदैव सबके कल्याण के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।  

राजनीतिक और सामाजिक जगत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन से राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यावसायिक, औद्योगिक, चिकित्सा और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। मंगलवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप शेखावत, पूर्व सांसद श्रीचंद कृपलानी, पूर्व संभाग संगठन मंत्री राकेश डागोर और पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी शामिल रहे। इसके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, स्टेट बार के संदीप मेहता, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती तथा भाजपा और कांग्रेस के पार्षद दल के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित अनेक राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, डीआईजी निमिष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!