24 C
Ratlām

मैदान में मयंक जाट : अवैध कॉलोनियों में निवासरत लोगों के साथ हो रहा अन्याय, वैध करना प्राथमिकता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट अपने जनसंपर्क में लगातार जनता से संवाद भी करते जा रहे हैं। कई कॉलोनियों में नागरिकों ने मयंक जाट को बताया की हमें कॉलोनियों को अवैध और वैध के फेर में उलझाकर हमें सालो से बुनियादी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। जबकि अधिकांश कॉलोनियों का नगर निगम में हस्तांतरण हो गया है। हम लोग सभी टेक्स का समय पर नगर निगम को भुगतान कर रहे है मगर कोई सुविधा नहीं दी जाती है। हमारे साथ नगर निगम और विगत भाजपा परिषद द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है।
वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा में प्रत्याशी मयंक जाट ने बताया की नागरिकों को विश्वास दिलाया है कि मेरे महापौर चुने जाने पर हम शहर की सभी कॉलोनी के रहवासियों को आधारभूत सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विचार ही गलत है कि किसी कॉलोनी के हजारों नागरिकों को इसलिए आधारभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाये कि वह अवैध कॉलोनी में रहते है। कई सालों से रतलामवासी इस अन्याय का सामना कर रहे है। अब यह अन्याय समाप्त करने का समय आ गया है। हम नगर की सभी कॉलोनियों को वैध करेंगे। स्थानीय रहवासियों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ देते हुए उन्हें विकसित किया जायेगा। इन सभी कालोनियों में पानी, सड़कें, नाली, प्रकाश सहित सभी मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। यह मेरी घोषणा नहीं बल्कि शपथ है।

IMG 20220704 WA0034
जनसंपर्क करते मयंक जाट
IMG 20220628 WA0021
Adv.

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!