भारी बारिश की चेतावनी : स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में 23 अगस्त को रहेगी बच्चों की छुट्टी, स्टॉफ को जाना होगा

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements


रतलाम सहित पूरे जिले में बारिश का दौर जारी है। अभी तक जिले में 31 इंच बारिश हो चुकी है। मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के चलते कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा 23 अगस्त को रतलाम शहर सहित जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी है।

वर्षा के मौसम एवं भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर के निर्देश के बाद शाम को जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए। जिले के सभी निजी तथा शासकीय स्कूलों में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा बारहवीं तक अध्यापन अवकाश घोषित किया गया। बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, परंतु स्टाफ पूर्ववत संस्था में उपस्थित रहेगा। जिले की आंगनबाड़ियों में भी अध्यापन अवकाश रहेगा, बच्चे नहीं आएंगे परंतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी आएगी।

अब तक 31 इंच बारिश – जिले में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इस वर्ष अब तक जिले में करीब 31 इंच बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक सर्वाधिक 40 इंच बारिश जावरा में हो चुकी है। वही रतलाम नगर में करीब 32, आलोट में 32 ताल में 25, पिपलौदा में 29, बाजना में 30, सैलाना में 37 और रावटी में 27 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं 23 अगस्त 2022 को भारी बारिश होने की संभावना के चलते पहली से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!