पर्यूषण पर्व : भगवान महावीर का जन्मवांचन, कार्यक्रम में वितरित हुए पुरुस्कार

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मेरे सिर पर रख दो दादा अपने ये दोनों हाथ जैसे मधुर स्तवनो से सजी जैन धार्मिक तम्बोला का सफल आयोजन रविवार को किया गया। पर्यूषण पर्व अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी के जन्मवांचन महोत्सव पर मेहता जी का वास-थावरिया बाजार स्थित श्री कबीर सा जैन मंदिर में श्री सुमतिनाथ जैन मित्र मंडल के तत्वाधान में स्तवनो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्तवन की श्रृंखला में सबसे पहले महिला मंडल द्वारा मंगलांचरण प्रस्तुत किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रसिद्ध संगीतकार अभिषेक ओस्तवाल की मधुर आवाज में 90 स्तवनो के साथ सभी लोगो ने प्रभु भक्ति का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम मे ट्रस्ट बोर्ड, महिला मंडल, श्री संघ की उपस्थिति में सदस्य अर्पित कोठारी, नमन नवलखा, राहुल पारलेचा, अभिषेक ओस्तवाल, मनोज पारलेचा, हितेश बरमेचा, हेमंत गादिया, अंकित कोठारी, श्रेयांश ओस्तवाल, संजय तातेड, यश गांधी, लवी रांका, वैभव जैन, अभिषेक कोठारी, संजीव कोठारी, सपन नवलखा, सिद्धार्थ पालरेचा, प्रिंस गादिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के पूर्ण होने के बाद सभी विजेताओं को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। आपकों बता दे की पर्यूषण पर्व पर श्री सुमतिनाथ मित्र मंडल द्वारा नो दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाजजन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 सितम्बर तक चलेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20220828 WA0035
प्रतिमा का हुआ आकर्षक श्रृंगार

मंडल के जय कोठारी ने बताया की दोपहर में भगवान का जन्म वाचन कबीर सा उपाश्रय में मनाया गया। जिसमें उपस्थित समाजजनों ने मां त्रिशला क़ो प्रभु के जन्म के पूर्व आये 14 स्वप्न की बोलियां बोली। उपस्थित सभी धर्मालुओं पर केशरिया छापों को लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक ओस्तवाल ने किया एवं आभार श्रेयांश ओस्तवाल ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!