वारदातों ने बढ़ाई परेशानी : रहवासियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद पहुंची एसपी के पास, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर में चोरियों सहित अन्य बढ़ती वारदातों ने लोगों की परेशानी खड़ी कर दी है। दीनदयाल नगर में रहवासियों ने अस्थाई पुलिस चौकी एवं डायल-100 पाइंट व सीसीटीवी कैमरे लगाने की गई मांग शुरू कर दी है। रहवासियों ने मंड़ल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, क्षेत्रिय पार्षद संगीता सोनी एवं कविता चौहान के साथ एसपी अभिषेक तिवारी को समस्या बताकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी तिवारी को बताया कि गृहमंत्रालय द्वारा दीनदयाल नगर थाना शहर विधायक चैतन्य काश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर खोला था। इससे क्षेत्रों में चोरियां एवं अपराध की संख्या में कमी आई थी, लेकिन सागोद रोड थाना स्थान्तरित होने के बाद लगभग 25 कालोनियों में निवासरत 20 हज़ार रहवासियों की सुरक्षा लगभग समाप्त हो गई है। आए दिन लूट, हत्या, सूने मकानों पर ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। असमाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को धमकाना, छेड़खानी, वाहनों में तोड़फोड़ करना रोज की घटना बन गई हैं । दीनदयाल नगर थाने की दूरी ज्यादा होने से अपराधियों को पुलिस का भय नही रहता है और वे अपनी गलत हरकतों को अंजाम देकर भाग जाते है। एसपी तिवारी ने रहवासियों को पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!