27.9 C
Ratlām

वृंदावन, खाटूश्यामजी, सांवरिया सेठ सहित 11 स्थानों के प्रमुख पुजारी व संत पधारे रतलाम, पापटवाल परिवार ने किया स्वागत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में देशभर में हिंदू धर्म के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रमुख संतो का समागम हुआ। यह पहली बार ही होगा जब किसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतो व पुजारियों का एक साथ आना हुआ हो। यह कार्यक्रम स्टेशन रोड़ स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित किया गया। जन्मदिवस का कार्यक्रम जब खास हो गया तब यहां महामंडलेश्वर, महाकाल मंदिर के पुजारी, खाटूश्यामजी सेवक परिवार जैसे कई विभूतियों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मस्थलों के पुजारियों व संतो को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया।

IMG 20221111 WA0230

आयोजक पूर्व पार्षद सुरेश पापटवाल ने बताया कि सनातन धर्म की श्रद्धा के विभिन्न केंद्र हैं। इन शक्ति स्थलों की देखरेख करने वाले पुजारियों का सम्मान करने का निर्णय पापटवाल परिवार ने लिया। परिवार में बेटी निशिधा का जन्मदिवस के अवसर पर सभी को आमंत्रित किया व उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कुल 11 सनातन संस्कृति के वाहक संत, पुजारी व सेवक परिवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कैलाश मठ वाराणसी के महामंडलेश्वर 1008 आशुतोष आनंद गिरी जी महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम रतलाम के देव स्वरूपानंद जी, सालासर बालाजी मंदिर मुख्य पुजारी श्रीराम पुजारी, खाटूश्याम मंदिर के मुख्य सेवक माता की पुत्री शिंपा जी, महाकालेश्वर उज्जैन के मुख्य पुजारी राघव गुरु, चिंतामन गणेश मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी राहुल जी, खजराना गणेश मंदिर इंदौर के मुख्य पुजारी सुमित भारद्वाज, सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया के मुख्य पुजारी हिमांशु महाराज, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के मुख्य पुजारी लगन भारद्वाज, बरसाना राधा रानी मंदिर मुख्य पुजारी कान्हा गोस्वामी तथा मां बगलामुखी नलखेड़ा शक्तिपीठ मुख्य पुजारी पुरुषोत्तम दाधीच उपस्थित थे। पधारे हुए संतो व पुजारियों का शॉल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
सभी संतों व पुजारियों ने भाजयुमो जिला सहकार्यालय मंत्री शुभम पापटवाल की पुत्री निशिधा को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रह्लाद पटेल निगम, अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, पार्षद योगेश पापटवाल, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!