उपचार की सौगात : 1.5 करोड़ रुपये की लागत से 3 गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र, विधायक मकवाना ने किया भूमिपूजन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 3 ग्राम में लंबे समय से प्राथमिक उपचार की दरकार अब जल्द पूरी होती नजर आ रही है। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से 3 गांव में बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। बता दें कि विधायक मकवाना ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नए केंद्रों का निर्माण प्रमुखता से करवा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

3 नए उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण ग्राम अंबोदिया, ग्राम सरवड़ एवं ग्राम दंतोड़िया में किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में 49.14 लाख रुपये की लागत से उक्त भवनों का निर्माण होगा। उप स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह नजर आया और उनके द्वारा इनके लिए राशि स्वीकृत कराने पर विधायक मकवाना का सम्मान भी किया। इस अवसर पर पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, अंबोदिया सरपंच नानालाल खराड़ी, सरवड़ सरपंच भरत राठौड़, दंतोड़िया सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!