आजा पिया आई बहार ने फिर मचाया बवाल : त्रिवेणी मेले में बॉलीवुड सिंगर आर्केस्ट्रा में डांसर की प्रस्तुति से हिंदू संगठन नाराज, ठेकेेदार का भुगतान रोकने का निगम ने लिया निर्णय

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के श्री कालिका माता मेले के मंच से अश्लील डांस के बाद अब त्रिवेणी मेले में आजा पिया आई बहार…. गाने के डांस पर बवाल मचा दिया है। हिंदू संगठन ने एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा की नगर सरकार को निशाना बनाया है। हिंदू संगठन के आक्रोश के बाद नगर निगम की सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी ने ठेकेदार का भुगतान रोकने का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सनातन समाज के मेले में नगर निगम की परोसी जा रही अश्लीलता को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बुधवार रात त्रिवेणी मेले में बॉलीवुड सिंगर आर्केस्ट्रा नाईट की भोपाल से आई कलाकार दीपिका शर्मा ने मंच से धमाल मचाई।कलाकार ने जैसे ही फिल्म तेजाब का गाना आजा पिया आई बहार पर डांस किया तो युवाओं की सीटियों की आवाज से पूरा परिसर गूंज गया। कलाकार की प्रस्तुति के दौरान कुछ युवाओं ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर सेंड कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर नाराजगी जाहिर करने के साथ भाजपा की नगर सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221222 WA0039

गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सहित कार्यकताओं ने निगम कार्यालय पहुंच सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास से भेंट की। इस दौरान चर्चा में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी व्यास ने नाराज हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें भी नहीं मालूम कि यह प्रस्तुति कब हुई। वीडियो देखने के बाद सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी व्यास ने भी नाराजगी जताते हुए मामले में निगमायुक्त हिमांशु भट्ट को पत्र लिखकर संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने का आश्वासन दिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!