चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर परिषद ने वर्ष 2023-24 का प्रथम बजट सर्वानुमति से पेश कर 92 हजार 783 रुपये की बचत दर्शाई है। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 करोड़ 46 लाख 90 हजार 983 रुपये की अनुमानित आय एवं 22 करोड़ 45 लाख 98 हजार 200 रुपये का अनुमानित व्यय दर्शाया है। बचत के इस बजट में 5 प्रतिशत संचित निधि भी रखी गई है, जो 15 लाख 59 हजार 200 रुपये दर्शाई गई है।
बचत के इस बजट में बडी बात यह है कि 1 करोड़ की लागत से सब्जी मार्केट कॉम्पलेक्स, 1 करोड़ की लागत से नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन, 1.50 करोड़ की लागत से सीसी रोड और 25 लाख रुपये की लागत से नगर में सीसीटीवी कैमेरे लगाने के प्रस्ताव भी प्रमुखता से पारित किए गए हैं। नगर में जल संकट उत्पन्न ना हो इसके लिए विभिन्न मद में 3 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान रखा गया है। परिषद अध्यक्ष शुक्ला व मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालसिंह राठौर ने बैठक में आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के अतिरिक्त जनसमस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। जनता को किसी भी स्थिति में असुविधा ना हो इस पर विशेष जोर रहेगा।
2 करोड़ से होगा नगर का सौन्दर्यीकरण
नगर के सौन्दर्यीकरण पर भी परिषद ने बजट में खास तौर पर लगभग 2 करोड़ से अधिक की राशि का प्रावधान रखा है। जिसमें विक्टोरिया तालाब, गोधुलिया तालाब, हनुमान सागर, किर्तीस्तम्भ गार्डन में बच्चों के खेलने हेतु झूले, चकरी, बगीचे के रखरखाव आदि हेतु बजट में प्रावधान रखा गया है। बजट वाचन लेखासभापति मंगलेश कसेरा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष सुुनीता पाठक, पार्षद मीरा पाटीदार, सलोनी माण्डोत, कुुलदीप सिलावट, जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, राधाबाई काग, चन्दा पारगी, कृष्णा चन्देल, पुष्पा राठौड़, आशा कसेरा, विशाल धभाई, हेमलता धभाई व विधायक प्रतिनिध प्रदीप राठौर, सांसद प्रतिनिधि मनीषा सिलावट आदि उपस्थित थीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


